UP Widow Pension Scheme, योगी सरकार द्वारा प्रदेश की विधवा महिलाओं के लिए पेंशन योजना शुरू की गई, यहाँ से जानिए UP Widow Pension Scheme के लिए आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी, UP Widow Pension Scheme के लिए आवश्यक पात्रता एवं दस्तावेजों की जानकारी देखे |
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विधवा महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें से यूपी विधवा पेंशन स्कीम भी है। इस स्कीम के द्वारा विधवा महिलाओं की सहायता के लिए सालाना ₹6000 दिए जाते हैं। इन ₹6000 को प्रत्येक माह ₹500 के रूप में विधवा महिलाओं को उनके Bank Account में दिया जाता है।
उत्तर प्रदेश की जो भी महिला विधवा है और इस योजना का लाभ लेना चाहती है, तो उनके लिए यह पोस्ट बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है । इस पोस्ट के माध्यम से हमारी टीम आपको UP Vidhwa Pension Yojana के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से देगी I पूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं ।
Sarkari Job & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे
UP Widow Pension Yojana 2022 overview
योजना | UP Vidhwa Pension Yojana |
किसके द्वारा लांच की गई | सामाजिक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश की विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी। |
पेंशन | ₹500 प्रतिमाह |
साल | 2022 |
योजना | Online |
Official website link | https://sspy-up.gov.in/HindiPages/widow_h.aspx |
Uttar Pradesh Widow Pension Scheme क्या है ?
भारत में प्रत्येक राज्य सरकार के द्वारा जिस प्रकार बुढ़ापा पेंशन योजना की सुविधा दी जाती है, इसी प्रकार हर राज्य सरकार के द्वारा विधवा पेंशन योजना भी दी जाती है । उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा भी राज्य की विधवा महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करने के लिए UP Vidhwa Pension Yojana शुरू की गई है ।

इस योजना के तहत ऐसी महिलाएं जो विधवा हो चुकी हैं, उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सालाना ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी । यानी महिलाओं को ₹500 हर महीने पेंशन के तौर पर दिए जाएंगे । चलिए इस पोस्ट के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा UP Widow Pension Scheme के लिए निर्धारित की गई पात्रता, आवेदन प्रक्रिया समेत समस्त जानकारी जानते हैं ।
UP Widow Pension के लिए पात्रता क्या है?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपी विधवा पेंशन स्कीम 2022 मे आवेदन करने के लिए विधवा महिलाओं को कुछ योग्यता को पूरा करना होगा, तभी वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। आइए UP Vidhwa Pension Scheme 2022 की योग्यता को देखते हैं।
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2022
Post Office Gram Suraksha Yojana
- यूपी विधवा पेंशन योजना मे 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की Widow महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
- आवेदन करने वाली विधवा महिलाएं उत्तर प्रदेश की मूलनिवासी होनी चाहिए।
- विधवा महिलाओं के परिवार की सालाना आय दो लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- साथ ही Uttar Pradesh Vidhwa Pension Yojana में आवेदन करने वाली विधवा महिलाएं केवल तभी योग्य होंगी, जब वे दूसरी पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रही
UP Widow Pension Scheme Objectives
Uttar Pradesh Widow Pension Yojana 2022 का उद्देश्य राज्य की विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, क्योंकि विधवा(Widow) हो जाने के बाद, ऐसी महिलाओं को अपनी जरूरत के लिए लोगों के सामने हाथ फैलाना पड़ता है।
- लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनके लिए ही यूपी विधवा पेंशन स्कीम लाई गई है।
- यूपी विधवा पेंशन योजना 2022 के जरिए महिलाओं को उनकी रोजाना जरूरत के लिए सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- राज्य में ऐसी बहुत सारी विधवा महिलाएं हैं, जो अपने घर का खर्चा नहीं चला पाती हैं। इसलिए Up vidhwa pension Yojana से ऐसी महिलाओं को बहुत लाभ होने वाला है।
Benefits Of UP Widow Pension Yojana 2022
Uttar Pradesh Vidhwa Pension Yojana 2022 के बहुत सारे लाभ हैं। आइए एक-एक करके देखते हैं।
- इस योजना में विधवा महिला को हर महीने ₹500 मिलेंगे।
- उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना का लाभ यह होगा कि Widow महिलाएं किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी, जिससे सरकार का विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का उद्देश्य पूरा हो जाएगा।
- गरीब तथा बेसहारा महिलाएं जिनको जीवन यापन करना बहुत मुश्किल होता है, उनके लिए यह योजना काफी लाभदायक साबित होगी।
- हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता से विधवा महिलाओं की बुनियादी जरूरतें पूरी हो जाएगी।
Important Documents for Up Widow Pension 2022
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए विधवा महिलाओं को कुछ अनिवार्य डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता पड़ेगी। इन डाक्यूमेंट्स के बिना आप इस योजना में आवेदन नहीं कर सकते हैं। अगर आपके पास यह Documents अभी नहीं है, तो जल्दी से जाकर last date से पहले इनको बनवा लीजिए। आइए अनिवार्य डॉक्यूमेंट की सूची को देखते हैं।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक खाते की जानकारी
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
UP Widow Pension List 2022 कैसे देख सकते हैं?
- यूपी विधवा पेंशन लिस्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल पर जाना होगा।
- जहां एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल के होम पेज पर आपको निराश्रित महिला पेंशन का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको click करना होगा।
- Click करने के बाद आपके सामने एक न्यू विंडो खुलेगी। जिसमें आपको पेंशनर सूची (2022-23) दिखाई देगी, इस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की पेंशनर सूची (2022-23) दिखाई देगी।
- आपको अपने जिले की Uttar Pradesh Widow Pension List 2022 पर क्लिक करना होगा।
- इतना सब करने के बाद आपको ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र का विकल्प दिखाई देगा। आपको अपने अनुसार विकल्प का चयन करना है।
- यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं, तो आपको ग्रामीण क्षेत्र का विकल्प चुनना होगा। यदि आप शहरी क्षेत्र से हैं, तो आपको शहरी क्षेत्र का विकल्प चुनना होगा।
- अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से है, तो आपको ग्रामीण क्षेत्र के साथ अपना विकासखंड चुनना होगा। जिसके बाद आपको अपने गांव को चुनना होगा।
- गांव के विकल्प को चुनने के बाद आपके सामने गांव के सभी Pensioners की संख्या आ जाएगी, इस पर आपको Click करना होगा।
- इसके बाद सभी पेंशनरों की सूची आपके सामने होगी। इस सूची में आप अपने नाम को Search कर सकते हैं।
- अगर आपका नाम इस सूची में है, तो आपको यूपी विधवा पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा। इस प्रकार आप UP Vidhwa Pension List 2022 मे अपना नाम देख सकते हैं।
How To Apply For UP Vidhwa Pension Yojana 2022
जो भी विधवा महिलाएं Widow Pension Scheme का लाभ लेना चाहती हैं, तो उनको नीचे दी गई प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आइए पूरी प्रक्रिया को विस्तार से step by step जानते हैं।
- सबसे पहले विधवा महिला को एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल पर जाना होगा, जिसके बाद आपके सामने Home Page खुलकर आएगा।
- इस होम पेज पर आपको निराश्रित महिला पेंशन का विकल्प दिखाई देगा, इस Link पर आपको क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद न्यू विंडो खुलेगी, जहां पर आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- ऑनलाइन आवेदन में आपके सामने पूरा Application Form खुलकर आएगा।
- इस आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार को अपनी सभी जानकारियां बिल्कुल सही भरनी होगी।
- जिसके साथ उम्मीदवारों को मांगे गए Documents को अपलोड करना होगा।
- डॉक्युमेंट्स अपलोड करने के बाद आवेदक को submit बटन पर क्लिक करके, आवेदन करना होगा।
- इस प्रकार Uttar Pradesh Widow Pension Yojana Application Process पूरी हो जाएगी ।
Up Vidhwa Pension Scheme 2022 मे संशोधन कैसे करें?
अगर आपके द्वारा उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना में आवेदन करते समय कोई गलती हो गई है, तो चिंता मत कीजिए। आप इसमें संशोधन कर सकते हैं। संशोधन करने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को Step By Step अपनाना होगा।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को UP Pension Portal की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको विधवा पेंशन का विकल्प मिलेगा, आपको इस Option पर क्लिक करना है।
- Click करने के बाद आप एक न्यू विंडो में पहुंचेंगे, जहां पर आपको आवेदक login विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- आप अपनी जानकारी भरने के बाद इसमें लोगिन कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको Application Form में संशोधन करने का विकल्प मिलेगा। आपको अपने एप्लीकेशन फॉर्म में एडिट करना होगा।
- आवेदन फॉर्म में संशोधन करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- इस प्रकार आप अपने UP Pension Yojana Form में आसानी से संशोधन कर सकते हैं।
Login Details भूल जाने पर क्या करें?
Uttar Pradesh Widow Pension Yojana में आवेदन करने के बाद यदि आप अपनी रजिस्टर संख्या भूल जाते हैं, तो आप लॉगिन नहीं कर पाएंगे। ना ही आप आवेदन फॉर्म की स्थिति को देख सकते हैं।
PM Gati Shakti Yojana 2022
अगर आप अपनी login details को दोबारा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप अपनाना होगा।
- सबसे पहले आपको योजना की Official Website पर जाना होगा।
- ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको Widow Pension Yojana पर क्लिक करना होगा।
- इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक न्यू विंडो खुलेगी, जिसमें आपसे Login Details भरने को कहा जाएगा।
- लेकिन आप तो अपनी लॉगिन डिटेल भूल चुके हैं। इसलिए इसी विंडो में आपको नीचे एक ऑप्शन दिखाई देगा l
- यदि आवेदक अपना रजिस्ट्रेशन संख्या भूल गए हैं, तो यहां क्लिक करें l आपको Click करना होगा।
- इसके बाद कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएगी, जिसको देने के बाद आप पुनः अपनी Login Details प्राप्त कर सकते हैं।
FAQs for UP Widow Pension Yojana
Up vidhwa Pension Yojana क्या है ?
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना विधवा महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली पेंशन योजना है। जिसके बारे में विस्तार से जानकारी आपको पोस्ट के माध्यम से दी गई है।
Up Vidhwa Pension Yojana कितनी मिलती है?
यूपी विधवा पेंशन योजना मे विधवा महिलाओं को हर महीना ₹500 दिया जाता है।
How To Check UP Vidhwa Pension Yojana status ?
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना की स्थिति देखने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। अपनी login Details डालनी होगी। Login Details भरने के पश्चात अपना स्टेटस देख सकते हैं।
UP Vidhwa Pension Yojana online form किस प्रकार भर सकते हैं?
यूपी विधवा पेंशन योजना के लिए आवेदन फॉर्म योजना की Official Website से ही भरे जाएंगे। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की पूरी प्रक्रिया के बारे में पोस्ट के माध्यम से विस्तार से बताया गया है।
विधवा पेंशन कैसे चेक करे 2022?
सबसे पहले विधवा महिला को एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल पर जाना होगा। निराश्रित महिला पेंशन का विकल्प दिखाई देगा, इस विकल्प पर आपको क्लिक करना होगा।
विकल्प पर Click करने के बाद उम्मीदवारों को अपनी login details डालनी होगी। जिसके बाद उम्मीदवार लॉगइन हो जायेंगे। जहां पर आप अपनी विधवा पेंशन देख सकते है।