Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2022-मोदी सरकार गर्भवती महिलाओं को फायदा ‌देगी |

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2022

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2022, मोदी सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए Matru Vandana योजना की शुरुआत की गई है, प्रधान मंत्री Matru Vandana योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को फायदा पहुँचाना केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य है |

भारत सरकार के द्वारा महिलाओं और कन्याओं के लिए बहुत सारी योजनाएं शुरू की गई है । इन योजनाओं में से प्रधानमंत्री गर्भावस्था सहायता योजना 2022 केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण Scheme है। जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब गर्भवती महिलाओं के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराना है ।

बहुत गर्भवती महिलाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें गर्भावस्था के दौरान आर्थिक तंगी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई इस योजना से गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को होने वाली सभी आवश्यकताओं की पूर्ति की जाएगी ।

Sarkari Job & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे

Pregnancy का समय नए जीवन का शुभारंभ होता है,

जिसमें महिलाओं को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन दिनों Women काम नहीं कर सकती हैं। इसलिए गरीब महिलाओं के लिए जीवन यापन करना भी उन दिनों काफी मुश्किल होता है। इन्हीं समस्याओं को समझते हुए, भारत सरकार द्वारा Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2022 की शुरुआत की गई है।

जो भी महिलाएं गर्भवती हैं या फिर आगामी समय में कुछ ऐसी संभावनाएं है, तो उनके लिए यह पोस्ट बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है । इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana 2022 के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार से देने वाले हैं ।

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2022

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2022 In Hindi

पीएम मातृत्व वंदना योजना 2022 को प्रधानमंत्री गर्भावस्था सहायता योजना भी कहा जाता है। इस योजना की शुरुआत हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 1 जनवरी 2017 को की गई थी। Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2022 मे केवल उन्हीं महिलाओं को शामिल किया जाता है, जो पहली बार गर्भावस्था के दौर से गुजर रही हैं। ऐसी गर्भावस्था तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओं को Financial Help दी जाती है।

Post Office Gram Suraksha Yojana

One Nation One Ration Card 

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2022 Overview

योजना का नामप्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना
योजना किसने जारी कीकेंद्र सरकार
योजना कब जारी की गई1 जनवरी 2017
जारी करने वाला विभागमहिला और बच्चों का विकास मंत्रालय
लाभार्थीगरीब गर्भवती महिलाएं
योजना में दी जाने वाली आर्थिक सहायता6,000
Application Modeऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट लिंक https://wcd.nic.in/schemes/pradhan-mantri-matru-vandana-yojana
योजना का नोटिफिकेशन https://wcd.nic.in/sites/default/files/PMMVY%20SCHEME%20GUIDELINES%20HINDI%20web.pdf

Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana 2022 Eligibility

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2022 के लिए Central Government द्वारा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों हेतु कुछ पात्रता निर्धारित की गई है। जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • PM Matritva Vandana Yojana 2022 के लिए  गरीब गर्भवती महिलाएं Apply कर सकती हैं।
  •  आवेदन करने वाली गर्भवती महिला की न्यूनतम आयु सीमा 19 वर्ष होनी चाहिए।
  •  इस योजना का लाभ केवल उन Pregnant Women को मिलेगा, जो 1 जनवरी 2017 के बाद गर्भवती हुई हैं।

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2022 Objectives

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना कई उद्देश्य के लिए शुरू की गई है। आइए इन सभी उद्देश्यों के बारे में जानते हैं।

  •  गर्भवती महिलाओं को Pregnancy करने के दौरान कई चीजों की जरूरत होती है। जैसे गर्भावस्था में उनका खानपान, दवाइयां, जरूरी पोषण इत्यादि।
  • गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य गर्भधारण करने के दौरान सही रहे। अगर फिर भी कोई दिक्कत होती है तो समय पर उनको Treatment मिल सके।
  •  गर्भवती महिलाओं के पोषण का प्रभाव ही उनके नवजात शिशु पर पड़ता है। New born Baby अपनी मां का दूध पीता है। इसलिए मां और बच्चे दोनों के कुपोषण को दूर करने के लिए भी PM Matritva Vandana Yojana 2022 की शुरुआत की गई है।

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2022 Benefit

पीएम मातृ वंदना योजना 2022 को शुरू करने का उद्देश्य गरीब गर्भवती महिलाओं को कई सारे लाभ देना है। आइए इन लाभ को देखते हैं।

  • इस योजना के जरिए माता और शिशु दोनों के स्वास्थ्य की देखभाल की जाएगी। इसलिए उनको सरकार द्वारा ₹6000 की Financial Help दी जाएगी। लेकिन यह आर्थिक सहायता उनको 3 चरणों में दी जाएगी, ताकि वे एक साथ इस राशि को खर्च ना कर सकें।
  • PM Matritva Vandana Yojana 2022 मे तीन चरण है। इसमें पहले चरण में लाभार्थी महिला को ₹1000 दिए जाएंगे। जबकि दूसरे और तीसरे चरण में Pregnant Women को ₹2000 दिए जाएंगे। बाकी के बचे ₹1000 उन महिलाओं को दिए जाएंगे, जो अपने शिशुओं को अस्पतालों में जन्म देंगी।
  •  यानी पीएम मातृत्व वंदना योजना 2022 के जरिए सरकार गरीब गर्भवती महिलाओं को Hospitals तक लाना चाहती है। क्योंकि अक्सर ऐसी गरीब महिला घर पर ही अपने बच्चों को जन्म देती थी। इससे उनको कोई भी Clinical Service नहीं मिलती थी। साथ ही महिला और उसके बच्चे को जान का खतरा रहता था।

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2022 के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची ।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2022 मे आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बहुत सारे Documents की आवश्यकता पड़ती है। आइए जानते हैं कौन-कौन से डॉक्यूमेंट की आपको आवश्यकता है।

  •  आधार कार्ड
  •  पहचान पत्र
  •  जन्म प्रमाण पत्र
  •  बैंक खाता पासबुक
  •  मोबाइल नंबर
  •  माता-पिता दोनों का पहचान पत्र
  •  राशन कार्ड

How To Apply For Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2022

पीएम मातृ वंदना योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको विभाग की Official Website  पर जाना होगा।

  •  ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको Login का फॉर्म दिखाई देगा।
  •  इस फॉर्म में आप मांगी गई सभी जानकारियां जैसे कि Email Id, Password, Captcha Code आदि डालना होगा।
  •  सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरने के बाद उम्मीदवारों को login button पर क्लिक करना होगा।
  •  उम्मीदवार लोगिन करने के बाद ही PM Matritva Vandana Yojana 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि लोगिन करने के बाद उम्मीदवारों का आवेदन फॉर्म पूरा खुल जाएगा, जिसको उम्मीदवारों द्वारा बिल्कुल सही भरना है।
  •  पीएम मातृत्व वंदना योजना 2022 के लिए आवेदन फॉर्म भरने के बाद, उम्मीदवार सबमिट बटन पर क्लिक कर सकता है।
  • क्लिक करने के बाद Matritva Vandana Yojana 2022 के लिए पूरी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2022 Offline Application Process

  • प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2022 मे गर्भवती महिलाएं Offline Apply भी कर सकती हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए महिलाओं को आंगनवाड़ी सेंटर जाना होगा।
  • वहां पर उनको पहली किस्त लेने के लिए पहला फॉर्म भरना होगा, दूसरी किस्त लेने के लिए दूसरा फॉर्म भरना होगा।
  • साथ ही तीसरी किस्त लेने के लिए तीसरा फॉर्म भरना होगा।
  • अगर गर्भवती महिलाओं को निकट कोई आंगनबाड़ी केंद्र नहीं मिलता है, तो वह नजदीकी Primary Health Centre में भी जाकर आवेदन कर सकती है।
  • अगर उनको फिर भी कोई समस्या आती है, तो ऐसी महिलाएं official website के जरिए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर सकती हैं।
  • आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह भरकर उसको नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आंगनबाड़ी केंद्र में जमा करना होगा।
  • इस तरह गर्भवती महिलाएं PM Matritva Vandana Yojana 2022 मे आसानी से आवेदन कर सकती हैं।

Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana 2022 के तहत किस्त इस प्रकार से दी जाएगी ‌।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2022 मे तीन चरणों में Installment राशि दी जाएगी। आइए जानते हैं कि आपको कैसे तीनों किस्त की राशिया मिलेंगी।

PM Gati Shakti Yojana 2022

MP Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana 2022-
  •  पहली किस्त के लिए उम्मीदवारों को अंतिम महावरी होने के बाद 150 दिन मे आवेदन किया जा सकता है, जिसमें उम्मीदवारों को Form 1a, MCP Card Copy, Identity Proof, Bank Passbook और आवेदन फॉर्म अच्छी तरह भरकर सबमिट करना होगा। आवेदन के बाद उम्मीदवारों को लगभग ₹1000 दिए जाएंगे।
  •  दूसरी किस्त के लिए उम्मीदवारों को गर्भवती होने के 180 दिनों के अंदर आवेदन करना होगा। जिसमें उम्मीदवारों को लगभग ₹2000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को Form 1 B, MCP Card Copy, Identity Proof, Bank Passbook तथा आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट करना होगा।
  •  तीसरी किस्त के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले बच्चे का Registration करवाना होगा। जिसमें बच्चे को मुख्य रूप से हेपेटाइटिस बी का टीका लगने पर ही ₹2000 दिए जाएंगे। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को Form 1c, MCP Card Copy, Identity Proof, Bank Passbook तथा आवेदन फॉर्म इत्यादि को भरकर सबमिट करना होगा।
  • अंत में बचे हुए ₹1000 उन महिलाओं को दिए जाएंगे, जो की जननी सुरक्षा योजना से जुड़े हो।

महिला का गर्भपात होने पर।

जानकारी के लिए बता दें कि जो भी Pregnant Women गर्भपात का शिकार हो जाती हैं, उनके लिए किस्त देने की प्रक्रिया निम्नलिखित होगी।

  •  ऐसी महिलाएं जिन्होंने अंतिम Period के 150 दिन के अंतर्गत आवेदन किया है, उनको पहली किस्त दे दी जाएगी। 
  • अगर इसके बाद उनको गर्भपात हो जाता है, तो उनको बाकी की Installment अभी नहीं दी जाएगी। जब वे दोबारा गर्भवती होंगी, तब उनको यह दूसरी तथा तीसरी किस्त दी जाएगी।
  •  अगर महिला दूसरी किस्त मिलने के बाद गर्भपात का शिकार हो जाती है, उनको तीसरी किस्त अभी नहीं दी जाएगी। उनको तीसरी किस्त दोबारा Pregnant होने पर दी जाएगी।
  •  मान लो महिला तीसरी किस्त प्राप्त कर लेती है। लेकिन उसके बाद बच्चा किसी कारण गुजर जाता है, ऐसी स्थिति में Women को तीसरी किस्त बाद में मिलेगी। जब महिला फिर से बच्चे को जन्म देगी।
  • बाकी के ₹1000 गर्भवती महिलाओं को तभी मिलेंगे, जब वे Janani Suraksha Yojana से जुड़ी होंगी। साथ ही उनका बच्चा अस्पताल में पैदा होगा।

PM Matritva Vandana Yojana 2022 का लाभ प्राइवेट हॉस्पिटल में भी मिलेगा?

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2022 का लाभ ऐसी महिलाओं को भी दिया जाएगा, जिन्होंने Private Hospitals में अपने बच्चों को जन्म दिया है। लेकिन ऐसी महिलाओं को अपना Registration सरकारी अस्पतालों में कराना होगा। उसके बाद ही इन महिलाओं को उनके बैंक अकाउंट में तीनों किस्त दे दी जाएंगी।

Matritva Vandana Yojana 2022 मे उमंग एप से भी आवेदन कर सकते हैं ।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2022 मे 28 जून 2022 को नया अपडेट किया गया है। अब आवेदन करने वाले उम्मीदवार Umang App से इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उमंग एप्स डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने स्मार्टफोन में Google Play Store पर जाना होगा। वहां से आसानी से आप उमंग ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

उमंग ऐप के जरिए PM Matritva Vandana Yojana 2022 के साथ-साथ आयुष्मान भारत योजना में भी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

इस योजना के जरिए अब तक 16.49 करोड़ रुपए लाभार्थियों को दिए जा चुके हैं। साथ ही इसी वित्तीय वर्ष में 1.94 करोड़ रुपए गर्भवती महिलाओं के लिए योजना के स्वरूप दिए जाएंगे।

Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana 2022 Helpline Number

अगर योजना में आवेदन करने से संबंधित या किसी अन्य सहायता के लिए कोई भी समस्या है, तो आप Helpline Number पर कॉल कर सकते हैं। पीएम मातृत्व वंदना योजना का हेल्पलाइन नंबर 7998799804 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *